Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट — राज्य की रजत जयंती वर्ष की जानकारी दी

संदिली सिंह,नई दिल्ली/7अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की।मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को अवगत कराया, कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा हैं। इस अवसर पर राज्य में विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु सादर आमंत्रण दिया और राज्य में चल रहे विकासात्मक कार्यों तथा जनहित योजनाओं की जानकारी साझा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रजत जयंती वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए, छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!