संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/2नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष संस्करण ‘कोसा कॉफ़ी टेबल बुक’ का विमोचन किया। यह पुस्तक छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, सुशासन के नवाचारों और ‘मोदी की गारंटी’ के अंतर्गत पूरे हुए जनकल्याणकारी कार्यों का दस्तावेज़ हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,कि यह पुस्तक छत्तीसगढ़ की प्रगति और जनता के विश्वास की कहानी कहती हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया,कि यह कॉफ़ी टेबल बुक उन योजनाओं का सजीव प्रमाण हैं, जिन्होंने प्रदेश में विश्वास, विकास और पारदर्शिता का नया अध्याय लिखा हैं।
🟠“मोदी की गारंटी” — जनसेवा से जनविश्वास तक
पुस्तक में प्रधानमंत्री आवास योजना, धान बोनस, कृषक उन्नति योजना, लोक सेवा आयोग (PSC) की पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली, उज्ज्वला योजना, हर घर जल मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और डिजिटल प्रशासनिक सुधारों जैसी पहलों को प्रभावशाली चित्रों और आँकड़ों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया हैं।
🟠विकास की नई पहचान
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि यह पुस्तक छत्तीसगढ़ की 25 वर्ष की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री मोदी की विकासोन्मुख दृष्टि का प्रतीक हैं। यह न केवल योजनाओं की झलक दिखाती हैं, बल्कि यह बताती हैं, कि किस प्रकार केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के सपने की प्रेरणा बनेगी।












