Nexis News

प्रधानमंत्री मोदी ने किया शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक-सह-संग्रहालय का लोकार्पण

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/2नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर,नवा रायपुर अटल नगर में निर्मित शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक-सह-संग्रहालय का लोकार्पण किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों के शौर्य और बलिदान को जीवंत रूप में प्रदर्शित करता हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।

50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस संग्रहालय में 14 गैलरियों में जनजातीय सेनानियों की 650 मूर्तियाँ प्रदर्शित हैं। आगंतुक QR कोड के माध्यम से हर विद्रोह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण, ‘ई-पुस्तिका आदि शौर्य’ का विमोचन और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।उन्होंने ‘जशप्योर ब्रांड’ के महुआ उत्पादों और बांस कला की भी सराहना की।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह संग्रहालय आदिवासी गौरव और बलिदान का प्रतीक हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!