Nexis News

कुसमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई – दुष्कर्म के आरोपी विनय उरांव को भेजा सलाखों के पीछे

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़/7नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

थाना कुसमी पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए,ग्राम नीलकंठपुर निवासी विनय पिता मुंशी उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराई,कि 23 अक्टूबर 2025 की सुबह आरोपी ने उसे जबरन अपने घर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया और धमकी दी कि इस बारे में किसी को न बताए। आरोपी ने बाद में 25 से 26 अक्टूबर तक अर्रा डोंगरी जंगल में भी गलत कार्य किया।

थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 93/25 धारा 64(2)(m), 127(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे 6 नवम्बर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।थाना प्रभारी कुसमी की सक्रिय भूमिका और त्वरित कार्रवाई से आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!