संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22नवंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल होकर राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ की प्रगति में हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं और प्रदेशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि डबल इंजन की सरकार ने बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। सुरक्षा कैंप स्थापित होने से दूरस्थ और दुर्गम गांवों तक विकास पहुंचा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद अपनी समाप्ति की ओर हैं। उन्होंने कहा,कि बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों से बस्तर की संस्कृति और प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि सरकार की जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन नीति पूरी दृढ़ता से लागू हैं। पूर्व में हुए भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की गई हैं। उन्होंने बताया, कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार ने भूखमरी जैसी समस्या को दूर करने के लिए गरीब परिवारों को अनाज उपलब्ध कराया था तथा वर्तमान सरकार जरूरतमंद परिवारों को आवास भी प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के सपनों को साकार कर रहा हैं।
साय ने बताया,कि प्रधानमंत्री मोदी की लगभग सभी गारंटियों को पूरा कर दिया गया हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना को फिर से प्रारंभ किया गया हैं, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली हैं।नई उद्योग नीति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में निवेश बढ़ रहा हैं। अब तक पौने आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो आने वाले वर्षों में उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा देंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।












