Nexis News

डेढ़ साल से लापता व्यक्ति हेमगिर पुलिस की सतर्कता से परिवार के साथ सुरक्षित घर लौटा

संदिली सिंह,सुंदरगढ़,15जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

हेमगिर थाना क्षेत्र में दर्ज एक लापता व्यक्ति के मामले में,हेमगिर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए उसे सुरक्षित बरामद कर परिजनों से मिलवाया। इस सफलता ने पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता को एक बार फिर प्रमाणित किया हैं।

🟠तत्काल जांच और लगातार खोज अभियान

मिली जानकारी के अनुसार, लापता व्यक्ति से संबंधित रिपोर्ट (एमएमआर नं. 16/2024) दर्ज होने के तुरंत बाद,हेमगिर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।पुलिस टीम ने संभावित आवागमन मार्गों,परिचितों से संपर्क और उपलब्ध तकनीकी तथा स्थानीय सूचनाओं के आधार पर लगातार खोज अभियान चलाया।

🟠सफल बरामदगी और परिवार से मिलान

लंबे समय तक चली सूक्ष्म जांच और अथक प्रयासों के बाद,पुलिस लापता व्यक्ति का पता लगाने में सफल रही। सभी कानूनी प्रक्रियाएं, पहचान सत्यापन और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सौंपा।

परिवार के सदस्यों ने अपने प्रियजन को सुरक्षित पाकर हेमगिर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने भी इस मानवीय पहल की सराहना की और कहा कि इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग और मजबूत होता हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!