Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्थापित सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,18जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर विकासखंड के सरना पारा, पर्री निवासी राजकुमारी द्विवेदी के निवास पर पहुँचकर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने घर की छत पर लगाए गए सोलर पैनल एवं उससे जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और योजना के ज़मीनी क्रियान्वयन को नज़दीक से देखा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने द्विवेदी एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय बातचीत की और योजना से प्राप्त हो रहे लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। परिवारजनों ने बताया,कि सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद बिजली की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हुई हैं,तथा घरेलू बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई हैं,जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली हैं।

मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली बिल में हो रही बचत, दैनिक उपयोग में हो रही सुविधा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के अनुभवों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा,कि यह योजना आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराना हैं। यह योजना पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। राज्य सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ें और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि योजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी परेशानी के योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को पूरी प्रतिबद्धता के साथ ज़मीन पर उतार रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!