Nexis News

पंचधाम मंदिर टाटीबंध में मां बमलेश्वरी सेवा समिति द्वारा वाटर कूलर व सीमेंट कुर्सियों का शुभारंभ

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,18जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsटाटीबंध स्थित प्रसिद्ध पंचधाम मंदिर परिसर में रविवार को,मां बमलेश्वरी सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए,जनसेवा का एक सराहनीय कार्य किया गया। समिति द्वारा मंदिर परिसर में शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर की स्थापना की गई, वहीं मंदिर के सामने स्थित गार्डन में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां भी लगाई गईं।

इस जनकल्याणकारी पहल का शुभारंभ मंदिर अध्यक्ष भाई नाथूलाल जी शर्मा द्वारा विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाजसेवी भाई विजय गर्ग (सार्थक इस्पात), मंदिर सचिव भाई लीलाधर जी चौधरी, भाई रमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रितेश अग्रवाल सहित समिति के सदस्य ईश्वरचंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोहर जिंदल, सुरेश चौधरी, विकास अग्रवाल एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मां बमलेश्वरी सेवा समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्य निरंतर जारी रहेंगे। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!