Nexis News

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, धान खरीदी की तारीख और रायपुर कमिश्नरेट विस्तार पर बड़ा फैसला संभव

संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,21जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

1. साय कैबिनेट की अहम बैठक आज

​मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 10:30 बजे कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक उनके निवास पर आयोजित की गई हैं। इस बैठक में दो प्रमुख फैसलों पर नजर टिकी हैं।

🔸️​धान खरीदी की तारीख : राज्य में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 हैं,जिसे किसानों की मांग को देखते हुए आगे बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता हैं।

​🔸️रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का विस्तार : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाकर इसमें ‘नया रायपुर’ के ग्रामीण इलाकों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती हैं।

2. पुलिस को बड़ी सफलता: 9 नक्सलियों का सरेंडर

🔸️​गरियाबंद जिले (रायपुर रेंज) में 45 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया हैं।

​🔸️सरेंडर करने वालों में 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

​🔸️इनकी निशानदेही पर गरियाबंद और धमतरी के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार (AK-47 और SLR राइफल सहित) बरामद किए गए हैं।

3. रायपुर में दुष्कर्म आरोपी के घर पर चल सकता है बुलडोजर

​रायपुर में 9 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में प्रशासन सख्त हो गया हैं। नगर निगम ने आरोपी (अब्दुल सज्जाद अंसारी) के घर को अवैध निर्माण बताते हुए,नोटिस जारी किया हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा सकती हैं।

​4. ठगी का बड़ा मामला उजागर

​रायपुर पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया हैं, जो मात्र 6वीं पास हैं, लेकिन खुद को ‘शेयर मार्केट एक्सपर्ट’ बताकर उसने 26 लोगों से करीब 1.35 करोड़ रुपये की ठगी की। वह दिसंबर 2024 से फरार चल रहा था।

​5. अन्य महत्वपूर्ण खबरें

​🔸️अंबिकापुर: कुछ दिन पहले हुए युवती के अपहरण मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

​🔸️रायपुर साहित्य उत्सव: राजधानी में 23 जनवरी से ‘रायपुर साहित्य उत्सव’ शुरू होने वाला हैं, जिसमें देश भर से 120 साहित्यकार शामिल होंगे।

​🔸️सीमा विवाद: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर कुछ विवाद के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की खबरें हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!