संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,21जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
1.नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष : 45 वर्षीय नितिन नवीन ने आधिकारिक तौर पर भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला। पीएम मोदी ने उन्हें ‘मिलेनियल लीडर’ बताते हुए बधाई दी।
2.सुनीता विलियम्स का नासा से संन्यास : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने नासा से 27 साल बाद रिटायरमेंट ले लिया हैं। हाल ही में वे स्टारलाइनर मिशन से लौटी थीं।
3.भारत-यूएई में अहम समझौते : यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापार को 200 अरब डॉलर तक ले जाने और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
4.आईएमएफ ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ अनुमान : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर (GDP) का अनुमान बढ़ाकर 7.3% कर दिया हैं, जो अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत हैं।
5.साइना नेहवाल का बैडमिंटन से संन्यास : पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 शटलर साइना नेहवाल ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा कर दी हैं, जिससे खेल जगत में एक युग का अंत हो गया हैं।
6.भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज आज से : भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर में खेला जाएगा।
7.सबरीमाला सोना चोरी मामले में ईडी के छापे : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 21 ठिकानों पर छापेमारी की हैं।
8.दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत : वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर से GRAP-4 की सख्त पाबंदियां हटा दी हैं।
9.सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर: वैश्विक तनाव के चलते सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 4700 डॉलर प्रति औंस के पार हो गए हैं।
10.गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां: 26 जनवरी की परेड के लिए कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल जारी है। इस बार 10,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।












