Nexis News

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी : केंद्र सरकार ने दी ₹30.42 करोड़ की सौगात

संदिली सिंह,नई दिल्ली,21जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी और उत्साहजनक खबर सामने आई हैं। राज्य में कृषि को नई दिशा देने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली हैं। छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर केंद्र सरकार ने राज्य के कृषि प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए ₹30.42 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की हैं।

🟠 दिल्ली में हुई अहम बैठक

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में मक्का, दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रस्ताव प्रस्तुत किए। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी।

🟠फंड का विवरण: कहाँ होगा खर्च?

केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत कुल ₹30.42 करोड़ की राशि को दो प्रमुख हिस्सों में बांटा गया हैं—

🔸️मक्का उत्पादन प्रोत्साहन: ₹6.32 करोड़

🔸️दलहन एवं तिलहन फसलें: ₹24.10 करोड़

🟠 किसानों को होगा सीधा लाभ

🔸️राज्य सरकार के अनुसार इस फंड का उपयोग किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मक्का और दलहन-तिलहन जैसी नकदी फसलों की ओर प्रेरित करने में किया जाएगा।

🔸️किसानों को उन्नत बीज, तकनीकी सहायता और प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

🔸️दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ने से राज्य की आत्मनिर्भरता मजबूत होगी।

🔸️कृषि उत्पादन को नई गति मिलेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी स्वीकृति के बाद कृषि विभाग जल्द ही इस राशि के प्रभावी उपयोग के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जमीनी स्तर पर काम शुरू करेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!