संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,25जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 से 31 जनवरी 2025) के अंतर्गत सारथी दिवस के अवसर पर “सारथी सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट आचरण और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए जिले के 25 वाहन चालकों (सारथियों) को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए सारथियों का चयन उनके उत्तम व्यवहार, यातायात नियमों के पालन, बिना चालान के रिकॉर्ड, दुर्घटना रहित ड्राइविंग, नशामुक्त वाहन संचालन, वाहनों के बेहतर रखरखाव तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद जैसे मानकों के आधार पर किया गया।
कार्यक्रम में माननीय कलेक्टर राजेंद्र कटारा (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर द्वारा चयनित सारथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम में यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, अन्य अधिकारी, अतिथि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।












