संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,25जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं। मामले में अपराध क्रमांक 04/2026 के तहत धारा 64(2)(ड) एवं 351(2) बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना सनावल में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया,कि आरोपी अमरनाथ यादव पिता दशरथ यादव, निवासी थाना सनावल क्षेत्र, द्वारा वर्ष 2022 में पहली बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता के अनुसार 09 मार्च 2025 को जब घर के सभी सदस्य विवाह कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे, तब आरोपी ने घर में घुसकर पुनः जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी द्वारा लगातार डर और दबाव बनाए जाने के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही।
दिनांक 19 सितंबर 2025 को आरोपी द्वारा मोबाइल फोन से दबाव बनाए जाने पर पीड़िता के पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई, जिसके बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर थाना सनावल में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ब्रिज लाल भारद्वाज, उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह एवं आरक्षक 766 अमरित सोनवानी की भूमिका सराहनीय रही।












