संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,25जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
शराब तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं,कि अब वे खुद को ‘प्रेस’ बताकर अवैध कारोबार को अंजाम देने लगे हैं। अंबिकापुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,लग्जरी इनोवा कार में मध्य प्रदेश की अंग्रेजी शराब तस्करी का पर्दाफाश किया हैं।
मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने दरिमा थाना क्षेत्र के नवानगर ग्राम अडची में घेराबंदी कर एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जांच के दौरान इनोवा कार में छिपाकर रखी गई मध्य प्रदेश की 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही हैं। हैरानी की बात यह रही कि वाहन पर ‘प्रेस’ लिखा हुआ था, ताकि चेकिंग से बचा जा सके।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई हैं, जो पहले सरकारी शराब दुकान में काम करता था। नौकरी से हटाए जाने के बाद वह अवैध शराब तस्करी के धंधे में उतर गया।आबकारी विभाग ने शराब के साथ-साथ लग्जरी इनोवा कार को भी जब्त कर लिया हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी हैं,और मामले में आगे की जांच की जा रही हैं।












