संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,25जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव 2026 में साहित्य के साथ चित्रकला का अनूठा संगम देखने को मिल रहा हैं। सुरेंद्र दुबे मंडप में लगी चित्रकला प्रदर्शनी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं,जहां बड़ी संख्या में लोग चित्रों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, जनजीवन और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाती पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। रायपुर की कलाकार सोनल शर्मा की छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर, अवध कंवर का बस्तर बाजार और जांजगीर की कलाकार दिव्या चंद्रा द्वारा बनाया गया राजिम कुंभ का चित्र दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा हैं।
कार्यशाला संयोजक भोजराज धनगर ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रदर्शनी के साथ पेंटिंग एवं कार्टून कार्यशाला भी चल रही हैं। कला और साहित्य के इस संगम ने रायपुर साहित्य उत्सव को बहुआयामी स्वरूप प्रदान किया हैं।












