संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,26जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।
परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव विकास शील एवं पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस बल की टुकड़ियों द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,कि गणतंत्र दिवस का यह पावन अवसर हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता को सहेजते हुए देश के प्रति अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता हैं।
उन्होंने कहा,कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की महान परंपरा और हमारे संवैधानिक मूल्यों की समृद्ध विरासत का प्रतीक हैं।












