Nexis News

77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में ध्वजारोहण

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,26जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर-रामानुजगंज के प्रांगण में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भा.पु.से.) द्वारा प्रातः 08:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा तिरंगे को शस्त्र सलामी दी गई।ध्वजारोहण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, डीएसपी मो. याकूब मेमन, डीएसपी प्रमोद किस्पोट्टा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करना ही सच्ची देशभक्ति हैं। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा से कार्य करते हुए जिले की बेहतरी के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सामाजिक बुराइयों से स्वयं दूर रहने तथा समाज को, भी उनसे दूर रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने, साथ ही अपने निजी जीवन में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार का आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने भी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कर्तव्यों का पूर्ण लगन और मेहनत से निर्वहन करने की अपील की।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!