संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,26जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में रामचंद्रपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 74 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। आरोपी की पहचान धनंजय सिंह पिता कर्मचारी सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गाजर, थाना रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर के रूप में हुई हैं।
मामले का संक्षिप्त विवरण यह हैं,कि पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में बताया गया,कि घटना के दिन उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। शाम लगभग 5:30 बजे पीड़िता अपने घर के पास तालाब किनारे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर गलत नीयत से पीछे से हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया।
पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।विवेचना के दौरान रामचंद्रपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी धनंजय सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।












