Nexis News

आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर भारत का ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,28जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

भारत के आर्थिक भविष्य को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण देश के सामने आया हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और सशक्त नेतृत्व में संपन्न हुई ‘Mother of All Deals’ — #IndiaEUTradeDeal भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर एक नई पहचान दिलाने वाली सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि यह युगांतरकारी समझौता भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हैं। इस डील से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की आर्थिक विश्वसनीयता और मजबूत होगी तथा वैश्विक व्यापार में भारत की भूमिका और अधिक निर्णायक बनेगी।

उन्होंने कहा,कि यह समझौता केवल एक व्यापारिक करार नहीं, बल्कि भारत के करोड़ों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला अवसर हैं। इसके माध्यम से देश में रोजगार, निवेश, तकनीक और नवाचार के नए द्वार खुलेंगे, जिससे युवाओं की आकांक्षाओं को नई दिशा और गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि #IndiaEUTradeDeal विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला एक सुदृढ़ आधार बनेगा। यह समझौता आत्मनिर्भर भारत की सोच को वैश्विक सहयोग से जोड़ते हुए देश को दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता, समृद्धि और विकास की राह पर अग्रसर करेगा।उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा,कि यह करार भारत की सामूहिक शक्ति, दूरदर्शी नीति-निर्माण और सशक्त वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक हैं, जो आने वाले वर्षों में भारत को एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!