Nexis News

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक में विकास और समन्वय पर मंथन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नवा रायपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 17वीं बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सामाजिक-आर्थिक विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अंतर्राज्यीय समन्वय को लेकर 50 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में लंबित अंतर्राज्यीय मामलों के समाधान, नीतिगत समन्वय और विकास परियोजनाओं में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर जोर दिया गया। साथ ही चारों राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेस और नवाचारों की प्रस्तुतियां भी दी गईं।

छत्तीसगढ़ ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, दंतेवाड़ा मॉडल और एआई आधारित विद्या समीक्षा केंद्र को प्रमुख नवाचार के रूप में प्रस्तुत किया। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड ने भी पर्यटन, ऊर्जा, शहरी विकास और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी अपनी सफल योजनाओं की जानकारी साझा की।मुख्य सचिव विकास शील ने बैठक को रचनात्मक और उपयोगी बताते हुए कहा कि निरंतर संवाद से मध्य क्षेत्र के राज्यों के साझा हितों को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!