संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर प्रवास के दौरान आईटीबीपी बटालियन परिसर में आईटीबीपी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएएफ के जवानों एवं अधिकारियों से मुलाकात कर बस्तर में शांति व सुरक्षा स्थापना में उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ रात्रि भोज कर आत्मीय संवाद किया और उनका मनोबल बढ़ाया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि माओवाद के कारण बस्तर के कई क्षेत्र लंबे समय तक विकास से वंचित रहे, लेकिन जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम से आज यहां शांति का वातावरण बना हैं और विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जवानों के कल्याण और सुविधाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को सुरक्षा बल पूरी दृढ़ता से साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब गोलियों की आवाज़ की जगह गांवों में चहल-पहल, स्कूलों में पढ़ाई और संस्कृति की गूंज सुनाई दे रही हैं।
इस अवसर पर अतिथियों ने जवानों को उपहार भेंट किए, वहीं सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम में पुलिस बैंड द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।












