Nexis News

दिव्यांग बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय को बस देने की घोषणा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,1फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नारायणपुर जिले के गरांजी स्थित परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुँचे, जहाँ दिव्यांग विद्यार्थियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, हनुमान चालीसा एवं बस्तर के पारंपरिक गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया।

बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय को एक बस उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा,कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता हैं तथा शारीरिक सीमाएँ सफलता में बाधक नहीं बनतीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को आईएएस-आईपीएस जैसे उच्च पदों के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय हैं,कि परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय का संचालन डीएमएफ मद से किया जा रहा हैं,जहाँ वर्तमान में 60 दिव्यांग बच्चे अध्ययनरत हैं और उन्हें शिक्षा व पुनर्वास की समुचित सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!