Nexis News

नशीले इंजेक्शन नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, झारखंड का बड़ा सप्लायर गिरफ्तार,7.50 लाख का माल जब्त

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,1फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। झारखंड से संचालित नशीले इंजेक्शन के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए, टीम ने गढ़वा जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब 7.50 लाख रुपये मूल्य के 1500 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए हैं।

आबकारी विभाग को पहले चरण में गोदरमाना (झारखंड) निवासी अनूप गुप्ता और बतौली (सरगुजा) निवासी विनय गुप्ता के पास से करीब 6 लाख रुपये कीमत के 1200 नशीले इंजेक्शन मिले थे। पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि ये इंजेक्शन झारखंड के गढ़वा जिले के रंजीत विश्वकर्मा से खरीदे जाते थे, जो इस अवैध कारोबार का मुख्य सप्लायर हैं।

जांच में सामने आया,कि रंजीत विश्वकर्मा के साथ उसके दो साथी मंजूर अंसारी और प्रमोद कुमार इस नशीले इंजेक्शन की सप्लाई का काम करते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए,आबकारी विभाग ने साइबर सेल की मदद ली और तीनों आरोपियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई।

साइबर सेल के सहयोग से टीम ने रामानुजगंज के पलटन घाट क्षेत्र में दबिश देकर तीनों आरोपियों को एक साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया हैं।इस कार्रवाई को सरगुजा संभाग में नशे के अवैध कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी चोट माना जा रहा हैं। आबकारी विभाग की इस सफलता से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!