संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,17फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ की राजनीति आज राष्ट्रीय फलक पर चमक रही हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए, भाजपा हाईकमान ने प्रदेश के कद्दावर नेताओं को असम में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं, राजधानी रायपुर में एक ओर पुलिस की नई कमिश्नरी कोर्ट ने काम शुरू किया हैं,तो दूसरी ओर लाखों की चोरी की वारदात ने पुलिस को घंटों छकाया।
1. मिशन असम: छत्तीसगढ़ के ‘चार दिग्गज’ संभालेंगे मोर्चा
🔸️आगामी 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने छत्तीसगढ़ के अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया हैं।
🔸️किसे मिली जिम्मेदारी: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद विजय बघेल को असम भेजा गया हैं।
🔸️कार्य: इन नेताओं को असम के 4 प्रमुख लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार और रणनीतिक प्रबंधन की कमान सौंपी गई हैं। चारों नेता आज असम के लिए रवाना हो गए हैं।
2. रायपुर पुलिस का नया अवतार: ACP कोर्ट की शुरुआत
🔸️रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद अब न्यायालयीन व्यवस्था ने भी रफ्तार पकड़ ली हैं।
🔸️एक्शन: ACP कोतवाली और ACP सिविल लाइन कोर्ट की शुरुआत हो गई हैं। अब प्रतिबंधित धाराओं (जैसे शांति भंग की आशंका) के मामलों की सुनवाई सीधे ACP करेंगे।
🔸️पहली कार्रवाई: ACP कोतवाली ने सुनवाई के दौरान 2 आरोपियों को जेल भेजा और 13 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं, ACP सिविल लाइन ने भी 6 लोगों को नोटिस थमाया हैं।
3. सनसनीखेज: रजिस्ट्री कराने गए FCI अधिकारी के 38 लाख पार
🔸️रायपुर के सिविल लाइन इलाके में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई।
🔸️घटना: FCI अधिकारी ज्ञान प्रकाश पांडे जमीन की रजिस्ट्री के लिए 38 लाख रुपये नकद लेकर गए थे। तभी आरोपी पैसे लेकर स्कूटी से फरार हो गए।
🔸️पुलिस की मुस्तैदी: पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे 38 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।
4. भाजपा का ‘महाप्रशिक्षण’ कार्यक्रम आज
🔸️कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा की नई टीम का महाप्रशिक्षण शिविर आयोजित हैं।
🔸️उद्देश्य: करीब 1000 पदाधिकारियों को पार्टी की कार्यपद्धति और संगठन मजबूती के गुर सिखाए जाएंगे।
🔸️दिग्गज मौजूदगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और पवन साय इस सत्र को संबोधित करेंगे।












