Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर विशेष : आदिवासी नेतृत्व में विकास की नई पहचान

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,19फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ की सुरम्य वादियों में बसे जशपुर जिले के, बगिया गांव में 21 फरवरी को जन्मे विष्णु देव साय आज अपने जनोन्मुखी नेतृत्व और विकासोन्मुख निर्णयों के लिए प्रदेशभर में चर्चित हैं। मुख्यमंत्री के रूप में दो वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने आदिवासी नेतृत्व को विकास के नए सोपानों से जोड़ते हुए राज्य को नई दिशा दी हैं।

🟠किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय

हाल ही में कैबिनेट बैठक में धान उत्पादक किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का भुगतान होली से पहले एकमुश्त देने का निर्णय लिया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया हैं।कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। पिछले दो वर्षों में किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका हैं,जो इस वर्ष 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।मुख्यमंत्री स्वयं किसान परिवार से आते हैं और किसानों की पीड़ा को समझते हुए यह निर्णय लिया गया हैं।

🟠औद्योगिक निवेश में नई ऊंचाई

प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के तहत अब तक 7 लाख 83 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे राज्य में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली हैं।

🟠महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता

वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” घोषित करते हुए राज्य सरकार ने 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता प्रदान की हैं।42 हजार 878 महिला स्व-सहायता समूहों को 129.46 करोड़ रुपये का आसान ऋण दिया गया हैं।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 4.81 लाख महिलाओं को 237 करोड़ रुपये की सहायता मिली हैं।महिला सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर और हेल्पलाइन 181 संचालित हैं।नवा रायपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से यूनिटी मॉल के निर्माण की योजना महिला समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराएगी।

🟠आवास, जल और बुनियादी सुविधाएं

प्रदेश में 26 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी गई हैं।41 लाख से अधिक घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया हैं।77 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं और 70 समूह जल प्रदाय योजनाओं से 3208 गांव लाभान्वित हो रहे हैं।शत-प्रतिशत विद्युतीकरण की दिशा में भी कार्य जारी हैं।

🟠बस्तर और रेल नेटवर्क का विस्तार

डबल इंजन सरकार के तहत रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना से बस्तर रेल नेटवर्क से जुड़ रहा हैं। जगदलपुर-विशाखापट्टनम और रायपुर-विशाखापट्टनम सड़क परियोजनाओं से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल रही हैं।

🟠समावेशी विकास का संकल्प

मुख्यमंत्री साय ने पीएम आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, नियद नेल्ला नार और अखरा निर्माण योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास किया हैं।उनका मानना हैं, कि ईमानदार, संवेदनशील और जनता से जुड़ा नेतृत्व ही विकास की राह को सरल बना सकता हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अब तक का कार्यकाल इस बात का प्रमाण हैं,कि समर्पित नेतृत्व और जनविश्वास के साथ राज्य को प्रगति के नए शिखर पर पहुंचाया जा सकता हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!