Nexis News

कांकेर जिले में बड़ा आत्मसमर्पण : डीवीसीएम माओवादी मल्लेश ने AK-47 के साथ किया सरेंडर

संदिली सिंह,कांकेर,छत्तीसगढ़,25फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsनक्सल प्रभावित कांकेर जिला से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए,माओवादी संगठन के डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) मल्लेश ने बुधवार को Border Security Force (BSF) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।जानकारी के मुताबिक मल्लेश ने छोटेबेठिया स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचकर AK-47 रायफल के साथ हथियार डाल दिए। वह कुछ ग्रामीणों के साथ कैंप पहुंचा और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जाहिर की।

🟠94वीं वाहिनी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण की प्रक्रिया बीएसएफ की 94वीं वाहिनी के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई। अधिकारियों के अनुसार मल्लेश संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और लंबे समय से सुरक्षा बलों की निगरानी में था।

🟠पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी नेता को आवश्यक आर्थिक सहायता, पुनर्वास पैकेज और मुख्यधारा में स्थापित होने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

🟠ग्रामीणों ने किया स्वागत

क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस कदम का स्वागत किया हैं। स्थानीय लोगों का मानना हैं,कि ऐसे आत्मसमर्पण से इलाके में शांति, सुरक्षा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार चल रहे आत्मसमर्पण अभियान को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!