संदिली सिंह,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रामानुजगंज मंडल द्वारा,पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को लेकर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। स्थानीय आईटीआई एवं उद्यानिकी महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि शैलेश गुप्ता ने पौधारोपण कर की। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए,वक्ताओं ने कहा,कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय हैं।
“वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और पृथ्वी के संतुलन के आधार स्तंभ हैं। प्रत्येक नागरिक को हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।”
🟠छात्रों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी
कार्यक्रम में उद्यानिकी महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वयं पौधे रोपे और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप दे दिया।
🟠पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता एवं मंडल महामंत्री सिद्धांत यादव ने कहा,कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सतत जिम्मेदारी हैं। वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाकर ही प्रकृति का संतुलन बनाए रखा जा सकता हैं।
🟠सामूहिक शपथ के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, नियमित वृक्षारोपण और लगाए गए पौधों की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। पूरे परिसर में “हरित रामानुजगंज, स्वच्छ रामानुजगंज” का संदेश गूंजता रहा।
🟠 प्रमुख रूप से उपस्थित
जय प्रकाश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, सिद्धांत यादव, शुभम गुप्ता, धर्म प्रकाश केशरी, आकाश तिवारी, नमन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।












