Nexis News

नगर पंचायत पांडातराई में विधायक भावना बोहरा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

संदिली सिंह,पांडातराई,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, नगर पंचायत पांडातराई में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधरोपण किया और नागरिकों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

🟠 हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,विधायक भावना बोहरा ने कहा,कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध हवा, स्वच्छ पर्यावरण और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा—”एक पौधा केवल पेड़ नहीं होता, बल्कि वह हमारे बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव होता हैं। हमें अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल तब तक करनी चाहिए जब तक वह विशाल वृक्ष न बन जाए।”

🟠पर्यावरण बचाने जनभागीदारी जरूरी

विधायक ने कहा,कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के बीच पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया हैं। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी हैं।उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और जल संरक्षण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

🟠जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया हरित संकल्प

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा,कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने और हरित भविष्य की दिशा में सकारात्मक संदेश देने वाला साबित हुआ।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!