Nexis News

वनांचल में विधायक भावना बोहरा का आत्मीय संवाद : ग्रामीणों का बढ़ाया हौसला, महिला समूहों की मेहनत को किया सलाम

संदिली सिंह,पंडरिया,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsपंडरिया विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक  भावना बोहरा ने,अपने हालिया वनांचल प्रवास के दौरान ग्रामीणों और महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के श्रम, आत्मनिर्भरता और महिलाओं की कार्यकुशलता की खुलकर सराहना की।

🟠स्थानीय उत्पादों को दिया बढ़ावा, ग्रामीणों के श्रम का किया सम्मान

वनांचल क्षेत्र के भ्रमण के दौरान,विधायक भावना बोहरा ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बेचे जा रहे,देसी आम और जामुन खरीदकर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया।उन्होंने कहा,कि गांवों में तैयार होने वाले प्राकृतिक और जैविक उत्पाद केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की मेहनत और आत्मीयता का प्रतीक होते हैं। ऐसे उत्पादों को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी हैं।

🟠निर्माण कार्य में महिलाओं की भूमिका देखकर हुईं अभिभूत

भ्रमण के दौरान विधायक निर्माणाधीन आवास स्थल पर भी पहुंचीं, जहां महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं निर्माण कार्य में सक्रिय रूप से जुटी हुई थीं। उन्होंने महिलाओं से बातचीत कर कार्य की बारीकियों को समझा और सेंट्रिंग प्लेट लगाने तथा निकालने जैसी तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी ली।महिलाओं द्वारा पूरी दक्षता और आत्मविश्वास के साथ किए जा रहे कार्य को देखकर विधायक ने उनकी जमकर प्रशंसा की।

🟠 “मातृशक्ति आज आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत”

महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए,विधायक भावना बोहरा ने कहा—

“आज की मातृशक्ति केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं हैं। वे निर्माण कार्य, स्वरोजगार और विकास के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। यह आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की प्रेरणादायक तस्वीर हैं।”

🟠ग्रामीणों में दिखा उत्साह

विधायक के इस आत्मीय दौरे से ग्रामीणों और महिला समूहों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा,कि जनप्रतिनिधि द्वारा उनके कार्यों की सराहना और जमीनी स्तर पर पहुंचकर संवाद करना उनके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देता हैं।वनांचल क्षेत्र में विधायक भावना बोहरा का यह दौरा जनसंपर्क, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!