Nexis News

अवैध सट्टा कारोबार पर सारंगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार : सट्टा लिखते रंगे हाथ धराया आरोपी, नकदी और सट्टा-पट्टी जब्त

संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे,अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सट्टा संचालक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी और नकदी बरामद की हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कस रही सारंगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया हैं।

🟠तहसील कार्यालय के पास चल रहा था अवैध सट्टा

जानकारी के अनुसार 3 जून को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली,कि सारंगढ़ तहसील कार्यालय के समीप एक व्यक्ति कागज पर सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा संचालित कर रहा हैं। सूचना मिलते ही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी, जहां फुलझरिया पारा निवासी अजय साहू को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

🟠तलाशी में मिली सट्टा सामग्री और नकदी

आरोपी की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 🔸️ 04 नग सट्टा-पट्टी

🔸️02 डॉट पेन

🔸️₹1175 नगद राशि बरामद कर जब्त की।

🟠जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 267/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

🟠लगातार कार्रवाई से अपराधियों में बढ़ा खौफ

कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में हाल के दिनों में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस की सक्रियता के चलते क्षेत्र में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा हैं।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक वर्ग ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा,कि ऐसे अभियान कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को जुए-सट्टे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

🟠इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक भंवर काटले, आरक्षक सुरेंद्र पटेल, पुरुषोत्तम राठौर सहित कोतवाली पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!