Nexis News

कुनकुरी टावर आत्महत्या मामला : शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

संदिली सिंह,कुनकुरी,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जशपुर जिले के चर्चित कुनकुरी टावर आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, युवती के कथित शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम (28) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। पुलिस जांच में आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

🟠 क्या हैं पूरा मामला?

26 मई 2026 की रात कुनकुरी थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती गुप्त रूप से थाना परिसर में दाखिल हुई, और वहां स्थित लगभग 70 फीट ऊंचे पुलिस वायरलेस टावर पर चढ़कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। जांच में पता चला,कि युवती और आरोपी रविशंकर राम के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।

पुलिस के अनुसार 25 मई को आरोपी रविशंकर राम युवती को अपने साथ लेकर गया था। वहां उसने युवती से कहा,कि वह शादीशुदा हैं और दो बच्चों का पिता हैं तथा वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा।इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जांच में यह भी सामने आया,कि युवती ने आत्महत्या करने की बात कही थी, जिस पर आरोपी ने कथित रूप से उसे ऐसा करने के लिए कहा। बाद में आरोपी युवती को कुनकुरी में छोड़कर चला गया।अगले दिन युवती ने थाना परिसर के टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली।

🟠आरोपी की गिरफ्तारी 

जांच में मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रविशंकर राम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया हैं।

धारा 108, भारतीय न्याय संहिता (BNS) किसी व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment of Suicide) से संबंधित प्रावधान।

पुलिस का मानना हैं,कि आरोपी के व्यवहार और कथित कथनों ने युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

🟠आरोपी का परिचय

🔸️नाम: रविशंकर राम

🔸️उम्र: 28 वर्ष

🔸️निवासी: बागगुड़ी, थाना दुलदुला, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)

🟠एसएसपी का बयान

जशपुर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Lal Umed Singh ने कहा,कि निष्पक्ष जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई हैं। कानून से ऊपर कोई नहीं हैं,और मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!