संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए,छत्तीसगढ़ सरकार 9 जून 2026 से सीएम हेल्पलाइन 1076 शुरू करने जा रही हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा,कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
🟠कई माध्यमों से दर्ज होगी शिकायत
मुख्यमंत्री एवं सुशासन विभाग के सचिव राहुल भगत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आधुनिक शिकायत प्रबंधन प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया,कि हेल्पलाइन शुरू होने के बाद नागरिक—
🔸️टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करके
🔸️ वेब पोर्टल के माध्यम से
🔸️समर्पित मोबाइल ऐप से
🔸️व्हाट्सएप के जरिए अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे।
🟠एल-1 से एल-4 तक होगी स्वचालित मॉनिटरिंग
नई प्रणाली के तहत शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए मामलों को एल-1 से एल-4 स्तर तक स्वचालित रूप से ट्रांसफर किया जाएगा। साथ ही शिकायतकर्ता से समाधान के बाद संतुष्टि फीडबैक भी लिया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेह बन सके।
🟠सभी विभागों को जारी होंगे दिशा-निर्देश
मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिए,कि सभी विभागों के सचिवों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश तत्काल जारी किए जाएं।
🟠प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्य सचिव विकासशील राहुल भगत, सचिव (मुख्यमंत्री एवं सुशासन विभाग)
🔸️ऋर्चा शर्मा, अपर मुख्य सचिव (पंचायत एवं ग्रामीण विकास)
🔸️सुषमा सावंत, प्रमुख सचिव (विधि एवं विधायी)
🔸️ सोनमणि बोरा, प्रमुख सचिव (आदिम जाति विकास)
🔸️शहला निगार, प्रमुख सचिव (महिला एवं बाल विकास)
🔸️पी. दयानंद, सचिव (मुख्यमंत्री एवं खनिज विभाग)
🔸️ बसवराजु एस., सचिव (कौशल विकास)
🔸️ रजत कुमार, सचिव (सामान्य प्रशासन)
🔸️ अमित कटारिया, सचिव (स्वास्थ्य विभाग) सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।












