Nexis News

जशपुर में विकास कार्यों की मैराथन समीक्षा : प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, किसानों की आय बढ़ाने और योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने पर जोर

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,9जून2026

जशपुर जिले में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई हैं। जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने, जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, कृषि, आवास, पेयजल, राशन वितरण, सामाजिक सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

🟠सुशासन तिहार के आवेदनों का समय पर निराकरण करने के निर्देश

प्रभारी सचिव ने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए,अधिकारियों से कहा, कि जनता की समस्याओं का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने राजस्व मामलों के ऑनलाइन पंजीयन और रिकॉर्ड अपडेट रखने पर भी विशेष जोर दिया।

🟠पीएम आवास और पीएम जनमन योजना की समीक्षा

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के तहत स्वीकृत और निर्माणाधीन आवासों की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं पीएम जनमन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों और निविदा प्रक्रियाओं की भी जानकारी ली।

🟠जल जीवन मिशन पर फोकस, पेयजल संकट वाले गांवों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश

जल जीवन मिशन के अंतर्गत अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा कम भूजल स्तर वाले गांवों में स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🟠मेडिकल कॉलेज और 220 बिस्तरीय अस्पताल परियोजना की समीक्षा

प्रभारी सचिव ने जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज, 220 बिस्तरीय अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

🟠किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहुआयामी खेती पर जोर

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा,कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ दलहन, तिलहन, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक हैं।उन्होंने अपेक्स बैंक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक और सहकारिता विभाग के समन्वय से किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि किसान कृषि आधारित व्यवसायों का विस्तार कर सकें।

🟠दिव्यांग और बुजुर्गों को घर पहुंच पेंशन

समाज कल्याण विभाग को निर्देश देते हुए,प्रभारी सचिव ने कहा कि ऐसे दिव्यांग, वृद्ध और असहाय हितग्राहियों की पहचान की जाए जो बैंक तक नहीं पहुंच सकते। ऐसे लोगों को बीसी सखी के माध्यम से घर पहुंच पेंशन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, चश्मा और अन्य सहायक उपकरणों का वितरण प्राथमिकता से करने को कहा।

🟠सुशासन तिहार में मिले 15 हजार से अधिक आवेदन

कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि जिले में सुशासन तिहार के तहत 35 शिविरों में कुल 15,846 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11,205 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका हैं। शेष प्रकरणों का भी तेजी से निपटारा किया जा रहा हैं।

🟠पीएम आवास में बड़ी उपलब्धि

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,12,618 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 93,506 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।

🟠जल संरक्षण के लिए हजारों कार्य प्रगति पर

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने बताया कि जिले में 6 मॉडल अमृत सरोवर विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 495 आजीविका डबरी, 461 वाटर रिचार्ज, 1,437 पारंपरिक जल स्रोतों के जीर्णोद्धार तथा 3,050 सोक पिट निर्माण कार्य स्वीकृत और प्रगतिरत हैं।बैठक में मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन, जल संसाधन, वन विभाग, पीएम जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना समेत विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!