अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10जून 2026
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘सुशासन तिहार’ का कुसमी नगर पंचायत में भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में शासन और प्रशासन का संवेदनशील चेहरा देखने को मिला, जहां ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे जनविश्वास का उत्सव बना दिया।समापन समारोह में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।
🟠अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा सरकार का लाभ: चिंतामणि महाराज
सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा,कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा,कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा,कि केंद्र सरकार विशेष पिछड़ी जनजातियों, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समुदाय के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सिरकोट मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु और देश की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना करने की बात भी कही।
🟠वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
🟠मंच से ही बांटे गए सामुदायिक पट्टे
विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने बताया,कि उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि राजपुर क्षेत्र से सामुदायिक पट्टे संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसका निराकरण करते हुए कुसमी के मंच से ही पात्र हितग्राहियों को सामुदायिक पट्टों का वितरण किया गया।
🟠राशन कार्ड और अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान
विधायक ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। राशन कार्ड में नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार, सामाजिक योजनाओं से जुड़े मामलों और अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा हैं। इससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा हैं।सुशासन तिहार के समापन अवसर पर ग्रामीणों ने भी शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उनकी समस्याओं को इतनी गंभीरता से सुनकर तत्काल समाधान किया गया हैं।












