Nexis News

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का देर रात अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,12जून2026

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने देर रात सीतापुर स्थित,100 बिस्तरीय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर उपचार और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही और देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।रामकुमार टोप्पो ने अस्पताल स्टाफ को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा,कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।विधायक ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार लाने और मरीजों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!