अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,12जून 2026
छत्तीसगढ़ पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को, रामानुजगंज में विशाल आमसभा एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) समाज के,प्रदेश अध्यक्ष Uday Kumar Pando के नेतृत्व में हजारों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं ग्रामीण शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और समाज के आराध्य देवों के जयघोष के साथ हुई। आमसभा में वक्ताओं ने पण्डो जनजाति की भूमि अधिकार, वन अधिकार पत्र और पैतृक संपत्ति से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
🟠भूमि अधिकार और वन अधिकार पर उठी आवाज
समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया,कि पण्डो जनजाति की पुश्तैनी काबिज भूमि, सेटलमेंट भूमि तथा अन्य कृषि भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा और फर्जीवाड़ा किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा,कि कई मामलों में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीनें अन्य लोगों के नाम कर दी गई हैं, जिससे कई आदिवासी परिवार अपनी पैतृक भूमि से वंचित हो गए हैं।वक्ताओं ने यह भी कहा कि अनेक पात्र परिवार आज तक वन अधिकार पत्र से वंचित हैं, जबकि वे वर्षों से वनभूमि पर काबिज होकर कृषि कार्य कर रहे हैं। इससे गरीब और कमजोर परिवारों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं।
🟠शांतिपूर्ण रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
आमसभा के बाद समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण रैली निकाली, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय रामानुजगंज पहुंची। परंपरागत वाद्य यंत्रों और सामाजिक प्रतीकों के साथ निकली इस रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।












