Nexis News

घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए विशेष अभियान, महिला एवं बाल विकास विभाग की रेस्क्यू टीम ने चलाया सघन अभियान

न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,13जून2026

छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सड़क जैसी,परिस्थितियों में जीवनयापन करने वाले घुमन्तु बच्चों के स्थायी पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा हैं। यह अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक जिले भर में चलाया जा रहा हैं।इसी क्रम में शुक्रवार को तोसीर, लेंधरा एवं बरमकेला क्षेत्र में संयुक्त बचाव दल (रेस्क्यू टीम) द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति में संलग्न तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें संरक्षण एवं पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई।

रेस्क्यू टीम ने बस स्टैंड, मंदिर, बाजार, स्लम बस्तियों सहित विभिन्न चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान बच्चों एवं उनके परिजनों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।महिला एवं बाल विकास विभाग ने संबंधित विभागों के समन्वय से बच्चों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की है, ताकि उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर बेहतर भविष्य प्रदान किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे बच्चों को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा, संरक्षण एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना हैं। अभियान के माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें स्थायी पुनर्वास की दिशा में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की हैं,कि यदि किसी क्षेत्र में बाल श्रम, भिक्षावृत्ति या सड़क पर जीवनयापन करने वाले बच्चे दिखाई दें तो इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!