Nexis News

15 जून को जिला अस्पताल जशपुर में बच्चों की निःशुल्क हृदय जाँच, जरूरतमंद बच्चों की होगी मुफ्त सर्जरी

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,14जून2026

बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान और उपचार के लिए,15 जून 2026 को जिला अस्पताल जशपुर में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर द्वारा एसईसीएल के सीएसआर कार्यक्रम “धड़कन” के तहत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा हैं।शिविर में सुबह 9 बजे से बच्चों की जन्मजात हृदय रोग संबंधी जांच की जाएगी। ऐसे बच्चे जिन्हें सांस लेने में परेशानी, वजन नहीं बढ़ना, बार-बार सर्दी-खांसी या निमोनिया होना, स्तनपान के दौरान अधिक पसीना आना, तेज धड़कन या शरीर में नीलापन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच और परीक्षण किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच के दौरान जिन बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि होगी, उनकी सर्जरी रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल में एसईसीएल के सहयोग से पूरी तरह निःशुल्क कराई जाएगी।जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की हैं,कि वे अपने बच्चों को समय पर जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर आएं, ताकि गंभीर हृदय रोगों की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!