Nexis News

राउरकेला में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों से लैस 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,राउरकेला,उड़ीसा,15जून2026

सेक्टर-3 पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। मध्यरात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे,पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई घातक हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद किया हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में संभावित डकैती, लूट और हिंसक घटना को टाल दिया गया।पुलिस के अनुसार 13 और 14 जून की दरमियानी रात सेक्टर-3 थाना पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली,कि सेक्टर-2 स्थित डीसूजा स्कूल के पीछे कुछ संदिग्ध लोग एकत्र होकर बड़ी डकैती की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल रणनीति बनाकर इलाके की घेराबंदी की और छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी।

🟠घातक हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से तलवार, भुजाली, कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड, चाकू, वायर कटर, हथौड़ा, पेचकस, लाल मिर्च पाउडर, टॉर्च, फेस मास्क और मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आसपास के मकानों, दुकानों और पेट्रोल पंपों को निशाना बनाने की तैयारी में थे।

🟠सभी आरोपी पुराने अपराधी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष बिसोई उर्फ ऋषि (22), राकेश कुम्भार (35), खलील खान (38), जगबंधु पांडा उर्फ सुनील (26) और शेख अबू फहीम (40) के रूप में हुई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अधिकांश आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, लूट, मारपीट, डकैती की साजिश और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

🟠पुलिस की मुस्तैदी से बची बड़ी वारदात

पुलिस अधिकारियों ने बताया,कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते थे। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।घटना के बाद पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी हैं। अधिकारियों का कहना हैं,कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!