न्यूज डेस्क,राउरकेला,उड़ीसा,17जून2026
प्लांटसाइट थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। रात्री गश्त के दौरान पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे,पांच शातिर अपराधियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तलवार, भुजाली और लोहे की रॉड जैसे घातक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा हैं,कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो क्षेत्र में बड़ी डकैती की घटना हो सकती थी।
🟠गुप्त सूचना पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
प्लांटसाइट थाना प्रभारी विभत्स प्रधान ने बताया,कि 15 और 16 जून की दरम्यानी रात उपनिरीक्षक एस. बल पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली,कि दीप्ती होटल के समीप टिम्बर कॉलोनी स्थित एक सुनसान इलाके में कुछ संदिग्ध युवक हथियारों के साथ जमा हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके पर पांच युवक घातक हथियारों के साथ मौजूद मिले, जो राहगीरों, आसपास के मकानों, दुकानों और पेट्रोल पंपों को निशाना बनाकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
🟠हथियारों का जखीरा बरामद
पुलिस ने मौके से दो लोहे की तलवार, एक भुजाली (काटी) और दो लोहे की रॉड बरामद की हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
🟠गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
🔸️कोयल बाग (31 वर्ष)
🔸️शेख अयूब (32 वर्ष)
🔸️अजय यादव (30 वर्ष)
🔸️रोहित सिंह (23 वर्ष)
🔸️राजा यादव (23 वर्ष)
सभी आरोपी हैं,पेशेवर अपराधी पुलिस जांच में सामने आया हैं,कि गिरफ्तार सभी आरोपी पुराने और आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, डकैती, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में पहले से केस दर्ज हैं। कुछ आरोपी पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।
🟠मामला दर्ज, भेजे गए जेल
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्लांटसाइट थाना कांड संख्या 618/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(4), 310(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(ए) के तहत अपराध दर्ज किया हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया हैं।
🟠पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
स्थानीय लोगों का कहना हैं,कि पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में संभावित बड़ी डकैती की घटना टल गई। प्लांटसाइट पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा हैं।












