Nexis News

कोरिया तिहरे हत्याकांड में बड़ा अपडेट : सभी 9 नामजद आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,कोरिया,छत्तीसगढ़,20जून2026

बहुचर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मामले में नामजद सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। चार मुख्य आरोपियों के आत्मसमर्पण के कुछ ही घंटों बाद फरार चल रहे अंतिम आरोपी गौरव त्रिपाठी को भी पुलिस ने खड़गवां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया हैं।जानकारी के अनुसार, सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में हुए जघन्य तिहरे हत्याकांड में शामिल चार मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने शनिवार को मनेन्द्रगढ़ में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद पुलिस की टीम लगातार अंतिम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।इसी दौरान पुलिस को सफलता मिली और फरार चल रहे गौरव त्रिपाठी को खड़गवां क्षेत्र से पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे आगे की कार्रवाई के लिए बैकुंठपुर लेकर रवाना हो गई हैं।गौरतलब हैं, कि 16 जून को सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में भाजपा से जुड़े तीन लोगों को कथित रूप से जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने विशेष जांच दल गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।इस मामले में पहले ही चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। आज चार आरोपियों के आत्मसमर्पण और एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब सभी नौ नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे की पूरी साजिश, कारण और अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!