Nexis News

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सीएम साय का तंज, बोले- जहां जाते हैं वहां कांग्रेस कमजोर होती हैं

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,21जून2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में, शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तंज कसा हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का क्या हश्र होता हैं,यह पूरा देश जानता हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं का आना-जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं, लेकिन राहुल गांधी के दौरों के बाद कांग्रेस की स्थिति क्या रही हैं,यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने संकेतों में कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर भी टिप्पणी की।अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!