अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई 2026
जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को, और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कुसमी विकासखंड स्थित कोरंधा चेकपोस्ट और पुलिस थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रबंधन, वाहनों की जांच, कार्यालयीन व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🟠थाना परिसर और अभिलेखों का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन अभिलेखों के संधारण तथा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने थाना प्रभारी से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सीमावर्ती इलाकों में गश्त और चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच की जानकारी ली।
🟠शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विवेचक कक्ष, मोहर्रिर कक्ष तथा पुरुष एवं महिला बंदी कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए,कि आम नागरिकों की शिकायतों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण किया जाए।
🟠सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया,कि अंतर्राज्यीय सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच की जाए और संदिग्ध व अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने कहा, कि सीमा क्षेत्रों में सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
🟠सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए,सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा लगातार निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।












