अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,25जुलाई 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के, अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय काउंसलिंग को फिलहाल निरस्त कर दिया गया हैं। इस संबंध में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने आधिकारिक जानकारी जारी की हैं।यह निर्णय उन सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण हैं,जो इस योजना के तहत चयनित होकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले थे।
🟠14 जुलाई की काउंसलिंग हुई निरस्त
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार,14 जुलाई 2026 को आयोजित जिला स्तरीय काउंसलिंग को प्रशासनिक कारणों से निरस्त कर दिया गया हैं। अब इस प्रक्रिया को शासन से प्राप्त होने वाले नए दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।
🟠नई तिथि और प्रक्रिया अलग से होगी जारी
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया, कि शासन से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद काउंसलिंग की नई तिथि,समय और प्रक्रिया की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।विभाग ने चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की हैं,कि वे किसी भी भ्रम या अफवाह पर ध्यान न दें और केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
🟠विद्यार्थियों से धैर्य रखने की अपील
प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि काउंसलिंग निरस्त होने से विद्यार्थियों का चयन प्रभावित नहीं होगा। संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद सभी पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।विद्यार्थियों और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे आगामी सूचना के लिए आदिवासी विकास विभाग एवं जिला प्रशासन की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।












