Nexis News

सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर जोर, मंत्री केदार कश्यप ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,28जुलाई2026

प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने तथा किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से,सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप ने महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और अधिकारियों ने भाग लिया।🟠डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर मंथन

बैठक में प्रदेश के किसानों को सरल,पारदर्शी और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा की गई। मंत्री केदार कश्यप ने निर्देश दिए,कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे।उन्होंने सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली में सुधार, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही सहकारी संस्थाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

🟠ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं,सहकारिता : मंत्री केदार कश्यप

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा,कि सहकारिता व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सहकारी संस्थाओं को मजबूत और आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिकता हैं।उन्होंने कहा,कि सभी सहकारी बैंकों के अध्यक्ष,पदाधिकारी और अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र और अधिक प्रभावी बन सके तथा इसका सीधा लाभ किसानों और आम नागरिकों तक पहुंच सके।बैठक में सहकारिता क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, भविष्य की कार्ययोजना और बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!