न्यूज डेस्क,भुवनेश्वर,राउरकेला,28जुलाई2026
ओडिशा की प्रतिभाशाली गायिका ज्योतिर्मयी नायक ने,भारतीय संगीत जगत में नया इतिहास रचते हुए, इंडियन आइडल सीजन-16 का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ वह इंडियन आइडल के मुख्य संस्करण की पहली ओड़िया विजेता बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे ओडिशा, खासकर राउरकेला में खुशी की लहर हैं,और राज्य के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा मिली हैं।
🟠सुरों के दम पर जीता पूरे देश का दिल
पूरे सीजन के दौरान ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी सुरीली आवाज़, भावपूर्ण प्रस्तुतियों और बहुमुखी गायन शैली से दर्शकों और जजों को लगातार प्रभावित किया। हर मंच पर उनका आत्मविश्वास और संगीत के प्रति समर्पण साफ दिखाई दिया, जिसने उन्हें प्रतियोगिता की सबसे मजबूत दावेदार बनाया।
🟠1,000 से अधिक ओड़िया गीतों को दे चुकी हैं, आवाज़
राष्ट्रीय मंच पर आने से पहले ही ज्योतिर्मयी ओड़िया संगीत जगत का एक जाना-पहचाना नाम थीं। उन्होंने 1,000 से अधिक ओड़िया गीतों में अपनी आवाज़ दी हैं। वर्षों की मेहनत, निरंतर रियाज़ और संगीत के प्रति समर्पण ने उन्हें देश की सबसे प्रतिष्ठित सिंगिंग प्रतियोगिता का विजेता बना दिया।
🟠ओडिशा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
ज्योतिर्मयी की जीत केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे ओडिशा के लिए गर्व का क्षण हैं। पहली बार राज्य के किसी प्रतिभागी ने इंडियन आइडल के मुख्य संस्करण की ट्रॉफी अपने नाम की हैं। इस उपलब्धि ने ओड़िया संगीत और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई हैं।
🟠युवाओं के लिए बनीं नई प्रेरणा
राउरकेला जैसे शहर से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल करने वाली ज्योतिर्मयी ने यह साबित कर दिया,कि बड़े सपनों के लिए बड़े शहर नहीं, बल्कि मजबूत इरादे और निरंतर मेहनत जरूरी होती हैं। उनकी सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं।
🟠सपनों को मिली नई उड़ान
ज्योतिर्मयी नायक की यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि ओडिशा की नई पीढ़ी के सपनों को नई उड़ान देने वाली उपलब्धि हैं। उनकी सफलता आने वाले समय में अनेक युवा कलाकारों को अपने हुनर पर विश्वास रखने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने का आत्मविश्वास देगी।












