न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,29जुलाई2026
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के, अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया हैं। अभियान के तहत देशभर में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी जानकारी अंबिकापुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने दी।प्रेसवार्ता में अखिलेश सोनी ने कहा,कि संत गुरु रविदास का जीवन और उनके विचार आज भी समाज को समानता,मानवता और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाते हैं।
उनका संदेश केवल किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसी उद्देश्य से भाजपा ने देशभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ प्रारंभ किया हैं।उन्होंने बताया,कि अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा, जनसंपर्क अभियान, संगोष्ठियां, सामाजिक संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनजागरण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
🟠माघ पूर्णिमा तक चलेगा अभियान
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बताया,कि यह अभियान केवल एक दिन का आयोजन नहीं,बल्कि व्यापक जनभागीदारी वाला राष्ट्रव्यापी अभियान हैं,जो अगले वर्ष माघ पूर्णिमा तक निरंतर चलेगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर सामाजिक सद्भाव, समानता और समावेशिता का संदेश देंगे।
🟠सामाजिक समरसता को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
अखिलेश सोनी ने कहा,कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और समावेशी विकास की विचारधारा पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास का संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं,तथा समाज को जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर एकजुट होने की प्रेरणा देता हैं।उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहभागी बनने और संत रविदास के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।प्रेसवार्ता में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












