संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8अगस्त2026
ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन (GTA) के अध्यक्ष मनीष जैन के नेतृत्व में,प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। बैठक में छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने और राज्य को, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।बैठक के दौरान एयर कनेक्टिविटी, सड़क संपर्क, पर्यटन अवसंरचना, प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच और पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। जीटीए प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई सुझाव मंत्री के समक्ष रखे।
🟠पर्यटन विकास को लेकर सरकार गंभीर
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय एवं सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध राज्य हैं। पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण अनुभव उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
🟠GTA कॉन्क्लेव में शामिल होंगे मंत्री
प्रतिनिधिमंडल में जीटीए के महासचिव शुभम अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राहुल वासवानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल को 22 अगस्त को आयोजित होने वाले GTA कॉन्क्लेव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। मंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दी।प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया,कि राज्य सरकार और पर्यटन विभाग के सहयोग से निजी क्षेत्र एवं पर्यटन उद्योग के बीच समन्वय मजबूत होगा। इससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान को और गति मिलने की उम्मीद हैं।बैठक में GTA के सदस्य आकाश दुधानी, आकाश अग्रवाल, अंशुल खरे, सनी बंसल, प्रणय और आयुष बजाज भी उपस्थित रहे।












