संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,10अगस्त2026
भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक सुधार एवं सुधारात्मक उपायों को लेकर चर्चा की। बैठक में राज्यों में प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, सुधारों को गति देने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।बैठक में देश के अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों ने भी अपने-अपने राज्यों की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप सुझाव दिए। इस दौरान राज्यों में सुधारों को गति देने, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने तथा विभिन्न प्रक्रियाओं के सरलीकरण को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
🟠केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय पर जोर
कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव भी शामिल हुए। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच समन्वय को मजबूत करते हुए सुधारात्मक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में बताया गया,कि अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक देशभर में ‘रिफॉर्म उत्सव’ मनाया जाएगा। इस दौरान आम जनता से भी विभिन्न माध्यमों के जरिए सुझाव लिए जाएंगे, ताकि प्रशासनिक एवं विकासात्मक प्रक्रियाओं में आवश्यक सुधारों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।












