अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,10अगस्त2026
आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से,संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के समक्ष प्रस्तुत किए।
जिला पंचायत सीईओ ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए,संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा,कि आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए,निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय-सीमा में निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित मांग एवं शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई कर आवेदकों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।












